11 जुलाई 2020 - 13:16
भारत और पाकिस्तान में कोरोना का क़हर, भारत में पहली बार 27 हज़ार का आंकड़ा पार, पाकिस्तान में 5123 की मौत

भारत और पाकिस्तान में कोरोना वायरस बहुत तेज़ी से फैल रहा है।

देश में पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 27 हज़ार 114 कोरोना संक्रमित मिले हैं और इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 8 लाख 20 हज़ार 916 हो गई।

इस दौरान 519 लोगों की मौत हो गई और मृतकों की संख्या बढ़कर 22 हजार 123 हो गई है। अब तक 5 लाख 15 हजार 386 मरीज़ कोरोना को हरा चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 19870 लोग रिकवर हुए हैं। एक्टिव केसों में 6 हज़ार 725 की वृद्धि हुई है। देश में अब कुल 283407 एक्टिव केस हैं।

अब तक 1 करोड़ 13 लाख 7 हज़ार सैंपल की जांच हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक लोग अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

दूसरी ओर पाकिस्तान में कोरोना वायरस के केसेज़ की संख्या 2 लाख 46 हज़ार 351 है जबकि मरने वालों की संख्या 5 हज़ार 123 तक पहुंच गयी है।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार शनिवार की सुबह तक पाकिस्तान में कुल मिलाकर 886 नये केसेज़ और 17 मौतों की वृद्धि देखी गयी है जबकि 4 हज़ार 42 लोग स्वस्थ्य हुए हैं।